25 अक्टूबर 2024 - 10:56
हिज़्बुल्लाह का पलटवार, 5 ज़ायोनी आतंकी ढेर, कई की हालत गंभीर

ज़ायोनी सेना ने कहा है कि गुरुवार रात दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान पांच ज़ायोनी सैनिक मारे गए और 19 घायल हो गए हैं जिनमे कुछ की हालत बेहद गंभीर है।

फिलिस्तीन में ज़ायोनी सेना की ओर से जारी जनसंहार के बीच हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी सेना पर ज़बरदस्त पलटवार करते हुए 5 आतंकियों को मौत के घात उतार दिया है।

ज़ायोनी सैनिक ग़ज़्ज़ा के बाद अब लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाने के नाम पर क़त्ले आम मचा रहे हैं तो जवाब में हिज़्बुल्लाह ने भी ज़ायोनी सेना के ठिकानों को निशाना बनाना तेज़ कर दिया है।

ज़ायोनी सेना ने कहा है कि गुरुवार रात दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान पांच ज़ायोनी सैनिक मारे गए और 19 घायल हो गए हैं जिनमे कुछ की हालत बेहद गंभीर है। 

ज़ायोनी सेना ने एक बयान में कहा है हिज्बुल्लाह के हमले में मारे गए सभी सौनिक 8वीं बख्तरबंद ब्रिगेड की 89वीं बटालियन में कार्यरत थे।